बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

bank of india mini statement

नमस्कार! आपको पता होगा कि मिनी स्टेटमेंट से आप आपके खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन-देन के बारे मे जान सकते है। बैंक ऑफ़ इंडिया भी अपने ग्राहकों के लिए मिनी स्टेटमेंट की सुविधा प्रदान करती है। हो सकता है कि आपको इसके प्रक्रिया के बारे मे पता ना हो। तो आपको जानकर खुशी होगी कि इस लेख मे हम बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे ही बात करने वाले है। आपको हम सलाह देते हैं कि आप इस लेख को अंत तक पढ़े ताकि आप बिना किसी दिक्कत के बैंक ऑफ़ इंडिया का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।

बैंक ऑफ़ इंडिया बैलेंस चेक करने का तरीका हमने पहले ही जान लिया है। अब हम बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते है।

बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया

मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए बैंक ऑफ इंडिया ढेरो प्रक्रिया प्रदान करती है। उनमे से बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट नंबर एवं एसएमएस वाला मेथड बहुत ही आसान है और कुछ थोड़े मुश्किल। हम उन सभी तरीकों के बारे मे विस्तार से चर्चा करने वाले है।

1) मिस कॉल के जरिए –

आप एक मिस कॉल देके ही अपने बैंक ऑफ़ इंडिया खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते है।
बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 09015135135

  1. इस नंबर को कॉपी करके, आपके फोन के डायल मे पेस्ट करे।
  2. फिर बैंक मे रजिस्टर किए गए नंबर से उस नंबर पर कॉल करे।
  3. वो कॉल कुछ ही देर में काट जाएगा और आपको मैसेज के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट प्राप्त होगा।

2) मोबाइल एप के जरिए –

यदि आप बैंक ऑफ़ इंडिया के मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं तो आप उससे भी मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप BOI Mobile एप को ओपन करले। ANDROID / iOS
  2. फिर Mobile Number/User ID/Customer ID और Login pin देकर इस एप मे लॉगिन कर ले।
  3. इस एप के होम स्क्रीन पर आपको Mpassbook का एक ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करे।
  4. फिर आपका Account number शो होगा, दाईं ओर आपको एक एरो (>) मिलेगा उसपे क्लिक करे।
  5. उसके बाद आपको जबसे जब तक कि स्टेटमेंट चाहिए वो डेट सिलेक्ट करे।
  6. नीचे थोड़ा स्क्रॉल करने के बाद आपको GET STARTED करके एक ऑप्शन मिलेगा, उसपे क्लिक करे।
  7. आपको स्टेटमेंट दिखा दिया जाएगा।

3) एसएमएस के जरिए –

यदि आपको ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अलावा और मेथड चाहिए तो आप एसएमएस बैंकिंग के जरिए भी मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। सर्व प्रथम: आप अपने फोन मे मैसेज बॉक्स को ओपन करले। फिर एक नया मैसेज बनाए। मैसेज मे आपको लिखना है TRANS<space><sms password><Account Number> और उसे भेज देना है +919810558585 नंबर पर। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात् आपको मिनी स्टेटमेंट प्राप्त हो जाएगा।

4) नेट बैंकिंग के जरिए –

आप नेट बैंकिंग के जरिए भी मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका बैंक ऑफ़ इंडिया का नेट बैंकिंग यूजर होना आवश्यक है। यदि आपके पास नेट बैंकिंग उपलब्ध है तो आप इन स्टेप्स का पालन करे :

  1. आपको सबसे पहले इनके नेट बैंकिंग वेबसाइट पर आना है। https://www.bankofindia.co.in/
  2. उसके बाद User ID और Password देने के बाद Login पर क्लिक करना है।
  3. नेट बैंकिंग पोर्टल मे लॉगिन होने के बाद, आपको बाँया कोने पे खाता /Accounts करके एक ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करे।
  4. फिर आपको Account Title सिलेक्ट करना है, वहा आपका नाम के साथ अकाउंट नंबर शो होगा, वो सिलेक्ट करे।
  5. उसके बाद Options मे Mini Statement सिलेक्ट करना है और GO पर क्लिक करना है।
  6. आपको अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट दिखा दिया जाएगा।

5)एटिएम के जरिए –

बैंक ऑफ़ इंडिया अपने ग्राहकों को एटिएम की सुविधा भी प्रदान करती है, जिसके मदद से आप पैसे निकालने के साथ साथ अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको एटिएम कार्ड लेके नजदीकी एटिएम मे जाना है और मशीन मे उस कार्ड को डालना है। फिर आपसे Pin पूछा जाएगा उसे दर्ज करना है। उसके बाद आपको बहुत से ऑप्शंस मिलेंगे उसमे से Mini Statement को सिलेक्ट करना है। आपको Mini statement शो हो जाएगा।

FAQs-

बैंक ऑफ़ इंडिया का नंबर क्या है?

यदि आपको बैंक ऑफ़ इंडिया मे आपको कोई शिकायत दर्ज करना है अथवा कुछ पूछना हो तो आप 1800-103-1906 नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं|

बैंक ऑफ इंडिया खाता चेक कैसे करे?

बैंक ऑफ इंडिया खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको बहुत से विकल्प मिलते है| आप 09015135135 नंबर पर कॉल करके अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते है| आप मैसेज मे BAL लिख कर +919810558585 नंबर पर भेज करके भी अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं|

बैंक ऑफ इंडिया आईएफएससी कोड क्या है?

आईएफएससी कोड हर एक ब्रांच का अलग होता है| आप अपने पासबुक मे अथवा ब्रांच जाकर आईएफएससी कोड का पता कर सकते हैं|

सारांश –

इस लेख मे हम ने देखा कि बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले। हम ने बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट नंबर के साथ और भी चार तरीकों के बारे में बात की है। अगर आपने इस लेख को ध्यान से पढ़ा है तो आपको मिनी स्टेटमेंट निकालने मे असुविधा नहीं होनी चाहिए। फिर भी अगर आपको कोई परेशानी होती है, तो आप नीचे कमेंट मे बता सकते है, हम उसे सॉल्व करने मे पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि उन्हे भी बैंक ऑफ़ इंडिया मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *