बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट से आप अपने खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन की जानकारी ले सकते हैं। यह एक अच्छी माध्यम है अपने खाते का विवरण लेनेका। अगर आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता धारक है एवं आप मिनी स्टेटमेंट निकालने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख मे हम बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसी के बारे मे चर्चा करने वाले हैं। आप इसे ध्यानपूर्वक पढ़ते रहिये ताकि आप सारे प्रक्रियाओं के बारे मे जान पाए।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र बैलेंस चेक करने का तरीका हमने पहले ही जान लिया है। अब हम बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते है।
Table of Contents
बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया –
बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट निकालने के अनेक तरीके उपलब्ध है। हम उन सबके बारे मे विस्तार से जानने वाले हैं।
1) मिस कॉल के जरिए –
आप एक मिस कॉल देकर ही अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपके बैंक खाते के साथ आपका मोबाइल नंबर का लिंक होना आवश्यक है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 72878 88886
- दिए गए इस नंबर को कॉपी करके आपके फोन के डायल मे पेस्ट करें।
- फिर बैंक मे रजिस्टर किए गए सिम कार्ड से कॉल करना है।
- कुछ रिंग होने के बाद आपका कॉल काट जाएगा एवं आपको मैसेज के जरिए अंतिम पांच लेन देन की विवरण भेज दिया जाएगा।
2) एटिएम के जरिए –
अगर आपके पास बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एटिएम कार्ड उपलब्ध है तो आप उसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। एटिएम कार्ड का इस्तेमाल पैसे निकालने, पैसे देखने के साथ साथ मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए भी किया जाता है। इसके लिए आपको नजदीकी एटिएम मे जाना है और वहां एटिएम मशीन मे अपना कार्ड डालना है। आपको फिर अपना मन पसन्दीदा भाषा चुनने है। फिर आपसे पिन मांगा जाएगा, उसे दर्ज करना है। उसके बाद आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे उनमे से Mini Statement का चयन करना है। आपको अंतिम कुछ लेन देन की विवरण दिख जाएगा।
3) मोबाइल एप के जरिए –
यदि आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के द्वारा प्रदान किए गए Maha Mobile एप का इस्तेमाल करते हैं तो आप उसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स से होकर गुजरना है।
- पहले आप Maha Mobile एप को ओपन करले। ANDROID / iOS
- फिर अपना चार संख्या का पिन देकर इस एप मे लॉगिन करले।
- इस एप के होम स्क्रीन पर आपको अपना अकाउंट नंबर दिखेगा उसपे क्लिक करें।
- आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।
4) एसएमएस के जरिए –
आप एक एसएमएस भेजकर भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज मे लिखना है LATRAN<space>Account Number <space> MPIN और उसे भेज देना है 9223181818 नंबर पर। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।
5) नेट बैंकिंग के जरिए –
अगर आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के नेट बैंकिंग पोर्टल का ग्राहक है तो आप इसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपका नेट बैंकिंग ग्राहक होना आवश्यक है।
- सबसे पहले आप इनके वेबसाइट पर आ जाइए।
- आपको दो विकल्प मिलेगा एक Retail और दूसरा Corporate. आपके हिसाब से चुने।
- फिर अपना User ID एवं Password दे और Login पर क्लिक करें।
- उसके बाद Account करके एक ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करें।
- फिर आपको अनेक विकल्प मिलेगा, उनमे से Account Summary को चुने।
- आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगी।
FAQs-
बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते का बैलेंस चेक कैसे करें?
बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाते का स्टेटमेंट कैसे डाउनलोड करें?
सारांश –
इस लेख में हम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे पूरी डिटेल्स मे चर्चा की है। हमे उम्मीद है कि आपको कोई भी दिक्कतें नहीं आयी होगी। फिर भी अगर आपको कुछ परेशानी होती है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स मे बता सकते हैं, हम उसे सॉल्व करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हे भी बैंक ऑफ महाराष्ट्र मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे पता चल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।
मेरा बैंक मे मोबाइल नंबर दिया था वो नंबर खो गया है ।
मेरा दूसरा नंबर रजिस्टर करना है। लेकिन हमारे यही से
Barnch दूर पड़ती है। तो क्या करें
Kista di problems ne
Anil ramu pandhare
Ac 60305769756
Stement 11/03/2024 to 11/04/2024
[email protected]