इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का हर एक काम आप मोबाइल से कर सकते हैं। आपको बैंक जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप अपने पोस्ट पेमेंट बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स से होकर गुजरना पड़ता है। इस लेख मे हम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसी के बारे मे चर्चा करने वाले हैं। आप कृपया ध्यानपूर्वक पढ़ते रहिए।
कइ बार हमे मिनी स्टेटमेंट देखने की जरूरत पड़ती है। मिनी स्टेटमेंट एक अच्छा माध्यम है खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन की विवरण देखने का। आप आसानी से इसे देख भी सकते है। आइए जानते है इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसकी सहज प्रक्रिया।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करने का तरीका हम ने पहले ही जान लिया है। अब हम इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया –

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट निकालने के अनेक प्रक्रिया उपलब्ध है, सबके बारे मे नीचे बताया है। आपको जो भी प्रक्रिया पसंद आए आप वो इस्तेमाल कर सकते हैं।

1) मिस कॉल के जरिए –

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट देखने का सबसे आसान तरीका है यह। इस प्रक्रिया में आप बस एक मिस कॉल देकर ही अपने खाते मिनी स्टेटमेंट देख सकते है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 8424026886

  1. इस नंबर पर क्लिक करते ही आप आपके फोन के डायल मे पहुंच जाएंगे।
  2. फिर आपको आपके बैंक खाते से लिंक्ड सिम कार्ड से कॉल करना है।
  3. कॉल कुछ ही देर में काट जाएगा और आपको मैसेज के जरिए मिनी स्टेटमेंट प्राप्त हो जाएगा।

2) एसएमएस के जरिए –

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट देखने का एक और आसान तरीका है एसएमएस। इस प्रक्रिया में आपको बस एक एसएमएस भेजना होता है बैंक के द्वारा दिए गए नंबर पर।
आपको मैसेज मे लिखना है MINI और उसे भेज देना है 7738062873 नंबर पर। यह मैसेज आपको बैंक मे रजिस्टर्ड सिम कार्ड से ही भेजना है। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात, आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट लिखा रहेगा।

3) मोबाइल एप के जरिए –

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के मोबाइल एप के मदद से आप वो तमाम बैंकिंग संबंधित काम कर सकते हैं। यदि आप इस एप का इस्तेमाल करते हैं तो इसके मदद से भी मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। आइए जानते है पूरी प्रक्रिया –

  1. सबसे पहले आप IPPB Mobile एप को डाउनलोड करले। ANDROID / iOS
  2. फिर अपना MPIN देकर इस एप मे लॉगिन करले।
  3. इसमे लॉगिन हो जाने के बाद आपको आपके खाते मे उपलब्ध राशि दिखेगा, उसके नीचे VIEW STATEMENT का ऑप्शन होगा, उसपे क्लिक करें।
  4. फिर तारीख चुने जिसका आपको स्टेटमेंट देखना है।
  5. आपको आपके इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक खाते का स्टेटमेंट दिख जाएगा।

FAQs-

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एसएमएस बैंकिंग के लिए कैसे रजिस्टर करें?

एसएमएस बैंकिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आपको बस एक मैसेज भेजना है। आपको मैसेज मे लिखना है REGISTER और उसे भेज देना है 7738062873 नंबर पर। मैसेज जाने के पश्चात आपको और एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपको सूचित किया जाएगा कि आपके नंबर पर एसएमएस बैंकिंग सुविधा शुरू करदी गयी है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक कैसे करें?

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक करने के लिए आप 8424046556 नंबर पर कॉल कर सकते है। आपको एसएमएस भेजकर बैंक बैलेंस चेक करने का सुविधा भी दिया जाता है। इसके लिए आपको मैसेज मे लिखना है BAL और उसे भेज देना है 7738062873 नंबर पर। आपको के मैसेज के माध्यम से आपके खाते मे उपलब्ध राशि के बारेमे बता दिया जाएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का एटिएम कैसे प्राप्त करें?

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सिर्फ वर्चुअल डेबिट कार्ड ही प्रदान करती है जो कि आप इनके एप मे देख सकते हैं। यह बैंक अभी भौतिक डेबिट कार्ड की सुविधा प्रदान नहीं करती है।

सारांश –

इस लेख मे हम ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे संपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। हमे उम्मीद है कि यह लेख पढने के बाद आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगा। फिर भी अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो आप इसके नीचे दिए गए कमेंट मे बता सकते हैं, हम हल करने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हें भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे संपूर्ण जानकारी मिल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *