इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले

इंडियन बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट के जरिए आप अपने खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन के बारे में जान सकते है। यह चेक करने का प्रक्रिया काफी सहज है। आपको बस कुछ सरल स्टेप्स से होकर गुजरना है। यदि आपको नहीं पता कि इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। इस लेख मे हम इसी के बारे मे पूरी जानकारी लेने वाले है। आप कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ते रहिए ताकि आप बिना किसी दिक्कत के अपने इंडियन बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सके।

इंडियन बैंक बैलेंस चेक करने का तरीका हमने पहले ही जान लिया है. अब हम इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते है.

इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न तरीके

इंडियन बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक करने के विभिन्न तरीके उपलब्ध है जैसे कि इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर, नेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, मोबाइल एप, एटीएम। नीचे हम ने हर एक तरीके के बारे विस्तार से बताया है।

1) मिस कॉल के जरिए –

इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 8108781085 एवं 1800 425 00000

यह मेथड मिनी स्टेटमेंट देखने का सबसे सहज तरीका है। इसमे आपको ऊपर दिए गए किसी भी एक नंबर को कॉपी कर लेना है, फिर आपके फोन के डायल मे पेस्ट करना है। उसके बाद बैंक मे रजिस्टर किए गए सिम कार्ड से कॉल करना है। कॉल ऑटोमैटिक काट जाएगा और आपके फोन मे एसएमएस के मिनी स्टेटमेंट प्राप्त होगा।

2) नेट बैंकिंग के जरिए –

यदि आप इंडियन बैंक के नेट बैंकिंग ग्राहक है तो आप इसके मदद से भी मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना है।

  1. सबसे पहले आप इंडियन बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल को ओपन करे। https://www.indianbank.net.in/jsp/startIB.jsp
  2. फिर अपना User ID डाले और LOGIN पर क्लिक करे।
  3. उसके बाद यह आपसे आपका Password मांगेगा वो दर्ज करे और फिर से Login पर क्लिक करे।
  4. आप इस वेबसाइट के डैशबोर्ड पर पहुंच जाएंगे।
  5. आपको My Accounts सेक्शन के अंदर Quick Transaction View का एक ऑप्शन मिलेगा, वहा क्लिक करना है।
  6. आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट आपको दिख जाएगा।

3) एसएमएस के जरिए –

इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए यह मेथड भी काफी आसान है। इसके लिए आपको बस एक मैसेज भेजना है। सबसे पहले आप अपने फोन के मैसेज बॉक्स को ओपन करले, फिर एक नया मैसेज बनाए। मैसेज मे आपको लिखना है, LATRAN<space><Account Number ><space><MPIN> और उसे भेज देना है 94443-94443 नंबर पर। यदि आपके नंबर पर एक ही अकाउंट है तो आप LATRAN<space><MPIN> लिख कर 94443-94443 नंबर पर भेज दे। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात आपके फोन मे आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट के साथ एक मैसेज प्राप्त होगा।

4) मोबाइल एप के जरिए –

ऊपर बताए गए प्रक्रियाओं के साथ साथ आप मोबाइल एप का इस्तेमाल करके भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते है। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है –

  1. सबसे पहले IndOASIS एप को ओपन करले। ANDROID / iOS
  2. फिर अपना 4 संख्या का पिन देके इस एप मे लॉगिन करले।
  3. उसके बाद Accounts ऑप्शन पर क्लिक करे।
  4. फिर Saving Accounts पर क्लिक करे।
  5. उसके बाद आपको आपके अकाउंट नंबर दिखाया जाएगा, उसपे क्लिक करे।
  6. फिर Mini Statement पर क्लिक करे।
  7. आपको अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

5) एटिएम के जरिए –

इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को एटिएम की सुविधा प्रदान करती है। जिसके जरिए आप पैसे निकालने के साथ साथ मिनी स्टेटमेंट भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको एटिएम कार्ड लेके नजदीकी एटिएम मे जाना है। वहा मशीन मे अपना कार्ड डालना है। फिर आपसे आपका पिन पूछा जाएगा उसे दर्ज करना है। उसके बाद आपको Mini Statement ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट आपको शो हो जाएगा।

FAQs-

इंडियन बैंक बैलेंस चेक नंबर क्या है?

इंडियन बैंक बैलेंस चेक नंबर है 180042500000. आपको इस नंबर पर बैंक मे रजिस्टर किए गए सिम कार्ड से कॉल करना है| कॉल अपनेआप काट जाएगा और आपके फोन पर मैसेज के जरिए आपके खाते मे उपलब्ध बैलेंस भेज दिया जाएगा|

इंडियन बैंक ऑनलाइन स्टेटमेंट कैसे निकाले?

इंडियन बैंक के ऑनलाइन स्टेटमेंट निकालने के लिए आपको इनके वेबसाइट पर आ जाना है और अपना डिटेल्स देके लॉगिन कर लेना है| My Accounts ऑप्शन के नीचे आपको Statement of Accounts का एक ऑप्शन मिलेगा वहा क्लिक करना है| फिर अपना Account चुन ना है और आपको तिथि सीमा दर्ज करना है| उसके बाद DOWNLOAD पर क्लिक करना है| स्टेटमेंट आपके फोन मे डाउनलोड हो जाएगा|

इंडियन बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर कैसे जोड़े?

इंडियन बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा मे जाना है| वहा से एक KYC फ़ॉर्म लेना है और उसे भर के जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा कराना है| आपका फ़ॉर्म जांच होने के बाद आपके नंबर आपके बैंक खाते के साथ जुड़ जाएगा|

सारांश –

इस लेख मे हम ने इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे बात कि है। हम ने इंडियन बैंक का मिनी स्टेटमेंट निकालने के विभिन्न प्रकार के बारे मे जाना है। यदि आपने इसे ध्यान से पढ़ा है तो आप बिना किसी परेशानी के मिनी स्टेटमेंट देखने मे सफल हुए होंगे। फिर भी अगर आपको कोई दिक्कतें आती है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम उसे सॉल्व करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे ताकि उन्हे भी इंडियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे पता चल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *