इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले

इंडियन ओवरसीज बैंक अपने ग्राहकों को अनेक सुविधाएँ प्रदान करती है, उनमें से एक है मिनी स्टेटमेंट। मिनी स्टेटमेंट के मदद से आप अपने खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यद्यपि मिनी स्टेटमेंट देखने का प्रक्रिया काफी सहज है, हो सकता है आपको नहीं पता कि इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले। तो आप बिलकुल सही जगह पर आए है, इस लेख मे हम इसी के बारे मे चर्चा करने वाले हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक बैलेंस चेक करने का तरीका हम ने पहले ही जान लिया है। अब हम इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया –

इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट निकालने के अनेक प्रक्रिया उपलब्ध है। हम ने आपको उन सबके बारे मे नीचे बताया है। आपको जो भी प्रक्रिया पसंद आए आप वो इस्तेमाल कर सकते हैं।

1) मिस कॉल के जरिए –

अगर आपके इंडियन ओवरसीज बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक्ड है तो आप एक मिस कॉल देकर ही अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 8424022122

  1. दिए गए इस नंबर पर क्लिक करें।
  2. फिर बैंक मे रजिस्टर किए गए नंबर से कॉल करें।
  3. कुछ रिंग होने के बाद कॉल काट जाएगा और आपको मैसेज के जरिए मिनी स्टेटमेंट भेज दिया जाएगा।

2) एसएमएस के जरिए –

अगर आप मिस कॉल देकर इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट देखना नहीं चाहते है तो आप एसएमएस भेजकर भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते है। इसके लिए आपको मैसेज मे लिखना है MINI <space> अंतिम चार अकाउंट संख्या और उसे भेज देना है 84240 22122 नंबर पर। आपको यह मैसेज बैंक मे रजिस्टर किए गए नंबर से ही भेजना है। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात आपको मिनी स्टेटमेंट के साथ एक मैसेज प्राप्त होगा।

3) एटिएम के जरिए –

इंडियन ओवरसीज बैंक एटिएम की सुविधा भी देती है। यदि आपके पास इस बैंक का एटिएम कार्ड है तो आप इसके मदद से भी मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी एटिएम मे जाना है और मशीन मे अपना कार्ड डालना है। फिर आपसे भाषा चयन करने के लिए कहा जाएगा, अपने मुताबिक चुने। उसके बाद आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे, उनमे से Mini Statement का चयन करना है। फिर अपना चार संख्या का पिन दर्ज करना है। आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

4) नेट बैंकिंग के जरिए –

नेट बैंकिंग के जरिए भी आप इंडियन ओवरसीज बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नेट बैंकिंग उपभोक्ता होना जरूरी है।

  1. सबसे पहले आप इंडियन ओवरसीज बैंक के नेट बैंकिंग वेबसाइट पर आ जाइए। https://www.iobnet.co.in/
  2. फिर अपना Login ID और Password देकर इसमे लॉगिन कर लीजिए।
  3. लॉगिन हो जाने के बाद आप इस बैंक के डैशबोर्ड मे पहुंच जाएंगे।
  4. बाईं तरफ आपको अनेक विकल्प मिलेगा, उसमे से Last Few Transactions पर क्लिक करें।
  5. आपको इंडियन ओवरसीज बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

5) मोबाइल एप के जरिए –

इंडियन ओवरसीज बैंक अपने ग्राहकों को एक मोबाइल एप की सुविधा भी देती है। यदि आप इस एप का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं।

  1. इसके लिए Indian Overseas Bank एप को ओपन करले। ANDROID / iOS
  2. फिर अपना Passcode देकर इस एप मे लॉगिन करले।
  3. लॉगिन होने के बाद आपको खाते मे उपलब्ध राशि दिखेगा, उसके नीचे एक Statement का ऑप्शन होगा, उसपे क्लिक करें।
  4. फिर Transactions पर क्लिक करें आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

FAQs-

इंडियन ओवरसीज बैंक मे एसएमएस बैंकिंग रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

इसके लिए आपको नजदीकी बैंक शाखा मे जाना होगा। वहां आपके मोबाइल नंबर पर मोबाइल बैंकिंग सेवा उपलब्ध करने के लिए फ़ॉर्म भरके जमा करना होगा। अथवा आप नेट बैंकिंग के मदद से भी मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक बैलेंस कैसे चेक करें?

आप 04442220004 नंबर पर मिस कॉल देकर अथवा मैसेज मे BAL आपके खाते का अंतिम 4 संख्या लिख कर 8424022122 नंबर पर भेज कर भी अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक स्टेटमेंट PDF कैसे डाउनलोड करें?

इसके लिए आपको इनके नेट बैंकिंग पोर्टल मे लॉगिन करना है। फिर Account Statement पर क्लिक करना है। उसके बाद डेट सिलेक्ट करना है और Download पर क्लिक करना है।

सारांश –

इस लेख मे हम ने इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसकी संपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। इसे पूरा पढ़ने के बाद आपको कोई भी मिनी स्टेटमेंट निकालने के संबंधित कोई भी प्रश्न नहीं रहेगा। फिर अगर आपको कुछ पूछना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स मे पूछ सकते हैं, हम उसका यथार्थ उत्तर देने का प्रयास करेंगे। हम आशा करते है कि आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे, ताकि उन्हे भी इंडियन ओवरसीज बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे जानकारी मिल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *