बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले

बंधन बैंक माइक्रो फाइनेंस क्षेत्र मे एक प्रमुख बैंक है। यह बैंक अपने ग्राहकों को अनेक सुविधाएँ प्रदान करती है उनमें से एक है मिनी स्टेटमेंट। इसके मदद से आप आपके बंधन बैंक खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको नहीं पता कि बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले तो आप सही जगह पर आए हैं। इस लेख मे हम इसके बारे मे ही चर्चा करने वाले हैं।

बंधन बैंक बैलेंस चेक करने का तरीका हम ने पहले ही जान लिया है। अब हम बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते हैं।

बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया-

बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट निकलने के अनेक प्रक्रिया उपलब्ध है। आइए उन सबके बारे मे विस्तार से चर्चा करते है।

1) मिस कॉल के जरिए –

यदि आपके बंधन बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक्ड है तो आप एक मिस कॉल देकर ही अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं।
बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर है – 9223008777

  1. इस नंबर पर क्लिक करते ही आप आपके फोन के डायल मे पहुंच जाएंगे।
  2. बैंक मे रजिस्टर किए गए सिम कार्ड से इस नंबर पर कॉल करना है।
  3. कॉल कुछ देर मे काट जाएगा और आपको मिनी स्टेटमेंट मैसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगा।

2) नेट बैंकिंग के जरिए –

यदि आप बंधन बैंक के नेट बैंकिंग यूजर है तो आप इसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। यदि आप नेट बैंकिंग उपभोक्ता नहीं है तो पहले रजिस्टर करले।

  1. बंधन बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल मे आ जाइए।
  2. फिर अपना User ID और Password देकर लॉगिन करले। https://bandhanbankonline.com/
  3. लॉगिन हो जाने के बाद आपको आपके अकाउंट का पूरा विवरण दिख जाएगा।
  4. उसके नीचे आपको Account Statement का एक ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करें।
  5. फिर Mini Statement ऑप्शन को सिलेक्ट करें और Submit पर क्लिक करें।
  6. आपको बंधन बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

3) एसएमएस के जरिए –

अगर आपको ऊपर बताए गए प्रक्रिया पसंद नहीं आई है तो आप एक एसएमएस भेजकर भी अपने खाते का बैलेंस देख सकते है। इसके लिए आपको मैसेज मे लिखना है MINI <space> <Account Number> और उसे भेज देना है 56767641 नंबर पर। ध्यान रहे आप यह मैसेज बैंक मे रजिस्टर किए गए सिम कार्ड से ही भेज रहे है। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात आपको एक मैसेज प्राप्त होगा जिसमे आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट का विवरण रहेगा।

4) मोबाइल एप के जरिए –

अगर आप बंधन बैंक के द्वारा दिए गए mBandhan App का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप mBandhan App को ओपन करले। ANDROID / iOS
  2. फिर अपना 6 संख्या का पिन देकर इस एप मे लॉगिन करले।
  3. इस एप के होम स्क्रीन पर आपको Transaction Accounts का एक ऑप्शन मिलेगा, उसपे क्लिक करें।
  4. आपके खाते मे उपलब्ध राशि यहाँ दिख जाएगा।
  5. अकाउंट नंबर पर क्लिक करें।
  6. फिर Last 5 Transaction पर क्लिक करें।
  7. आपको आपके खाते मे हुए अंतिम पांच लेन देन दिख जाएगा।

5) एटिएम के जरिए –

यदि आप बंधन बैंक के एटिएम सुविधा का लाभ उठाते है तो आप इसके मदद से भी अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी एटिएम जाना है। ऐसा नहीं है कि आपको सिर्फ बंधन बैंक के एटिएम मे जाना है आप अन्य बैंक के एटिएम मे भी जा सकते है। एटिएम मशीन मे कार्ड डालने के बाद आपसे भाषा चयन करने के लिए कहा जाएगा, अपने पसंदीदा भाषा चुने। फिर अनेक विकल्प मे से Mini Statement को चुने। आपसे पिन पूछा जाएगा, उसे दर्ज करते ही आपको मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

FAQs-

बंधन बैंक बैलेंस चेक कैसे करें?

बंधन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको 9223008666 नंबर पर कॉल करना है। आप एसएमएस भेजकर भी अपने खाते का बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज मे लिखना है BAL<Account Number> और उसे भेज देना है 9223011000 नंबर पर।

बंधन बैंक खाते के साथ मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें?

इसके लिए आपको नजदीकी बंधन बैंक शाखा मे जाना पड़ेगा। वहा आपको एक फ़ॉर्म मिलेगा, उसे भरके अपने दस्तावेजों के साथ जमा करना पड़ेगा। कुछ समय मे आपके खाते के साथ मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा।

बंधन बैंक स्टेटमेंट का पासवर्ड क्या है?

बंधन बैंक स्टेटमेंट देखने के लिए पासवर्ड होता है - आपके नाम के पहले चार अक्षर और आपका जन्म साल। यह दोनों को एक साथ डालते ही आपका स्टेटमेंट ओपन हो जाएगा।

सारांश –

हम ने इस लेख मे बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे जाना है। हम ने मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए उपलब्ध हर एक प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से चर्चा की है। इसे पूरा पढ़ने के बाद आप आसानी से अपने बंधन बैंक खाते का मिनी स्टेटमेंट देख पाएंगे। फिर भी अगर आपको कोई दिक्कतें आती हैं तो आप इसके नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, हम आपको मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हे भी बंधन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे पता चल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *