यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले

कभी-कभी अपने खाते मे हुए अंतिम कुछ लेन देन की जानकारी हमे चाहिए होता है। इसके लिए हमे मिनी स्टेटमेंट देखने की आवश्यकता होती है। अगर आप यूनियन बैंक खाता धारक है और अपना मिनी स्टेटमेंट चेक करना चाहते है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। इस लेख मे हम यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे ही बात करने वाले हैं। इस लेख को अंत तक पढ़ते रहिये आपको यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट निकालने की पूरी प्रक्रिया पता चल जाएगा।

यूनियन बैंक बैलेंस चेक करने का तरीका हमने पहले ही जान लिया है। अब हम यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले यह जानते है।

यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले? – विभिन्न प्रक्रिया

यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए बहुत से प्रक्रिया प्रदान करती है। हम उन सभी के बारे मे विस्तार से चर्चा करने वाले है। आप कृपया इसे ध्यान से पढ़ें।

1) मिस कॉल के जरिए –

यूनियन बैंक के मिनी स्टेटमेंट चेक करने का सबसे आसान पद्धति है यह।

यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट नंबर सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। भविष्य मे यदि यह बैंक ऐसी कोई सुविधा देती है तो इस लेख को अपडेट कर दिया जाएगा।

आपको इस नंबर को कॉपी कर लेना है, और फोन के डायल मे पेस्ट करना है। फिर बैंक मे रजिस्टर किए गए नंबर से उसपे कॉल करना है। कुछ देर रिंग होने के बाद यह कॉल अपनेआप काट जाएगा और आपको मैसेज के जरिए मिनी स्टेटमेंट भेज दिया जाएगा।

2) मोबाइल एप के जरिए –

यदि आप, यूनियन बैंक के द्वारा प्रदान किए गए nxt एप का इस्तेमाल करते है तो आप उसके मदद से भी मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते है। यह करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. पहले आप इस एप को ओपन करले। ANDROID / iOS
  2. फिर अपना 4 संख्या का पिन देके इस एप मे लॉगिन करले।
  3. इस एप के होम स्क्रीन पर Accounts करके एक ऑप्शन मिलेगा, उसपे क्लिक करे।
  4. नेक्स्ट स्क्रीन पर आपको बैलेंस शो होगा उसपे क्लिक करे।
  5. उसके बाद आपको Mini Statement का एक ऑप्शन मिलेगा उसपे क्लिक करे।
  6. आपको मिनी स्टेटमेंट दिखा दी जायेगा।

3) एसएमएस के जरिए –

यदि आपको ऊपर बताए गए मेथड के अलावा किसी और तरीका चाहते है, तो आपको बता दू कि एसएमएस के जरिए भी आप अपना मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको बस एक मैसेज भेजना है। अगर आपके नंबर पर एक से अधिक अकाउंट है तो इसके लिए आपको दो तरीके मिलते है, जो कि आपको नीचे बताया गया है। मुख्य अकाउंट का बैलेंस चेक करने के लिए आपको मैसेज मे लिखना है UMNS एवं अन्य अकाउंट के लिए लिखना है UMNS <space> <account number> और उसे भेज देना है 09223008486 नंबर पर। मैसेज जाने के कुछ देर पश्चात आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, जहाँ आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट लिखा रहेगा।

4) एटिएम के जरिए –

यूनियन बैंक अपने ग्राहकों को एटिएम कार्ड की सुविधा प्रदान करती है। एटिएम का इस्तेमाल सिर्फ पैसे निकालने के लिए नहीं किया जाता। इसका और भी कई उपयोग है, जैसे कि – बैलेंस चेक करना, मिनी स्टेटमेंट चेक करना आदि। एटिएम के जरिए मिनी स्टेटमेंट चेक करने के लिए आपको नजदीकी एटिएम मे जाना है। उसके बाद मशीन मे अपना कार्ड डालना है। फिर आपसे पिन मांगा जाएगा, उसे दर्ज करना है। अब आपको भिन्न विकल्प मिलेंगे, उनमे से Mini Statement का चयन करना है। आपको आपके खाते का मिनी स्टेटमेंट दिख जाएगा।

5) नेट बैंकिंग के जरिए –

यदि आप यूनियन बैंक के नेट बैंकिंग उपभोक्ता है, तो आप उसके मदद से अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। यदि आपने यह पहले ना किया है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करे-

  1. पहले आप यूनियन बैंक के नेट बैंकिंग पोर्टल मे आ जाइए।
  2. आपको वहा दो ऑप्शंस मिलेंगे Retails User Login & Corporate User Login. अपने हिसाब से चुन ले।
  3. फिर आपको USER ID, PASSWORD डालना है और LOGIN पर क्लिक करना है।
  4. लॉगिन होने के बाद ऊपर के ओर आपको Three Lines मिलेगा, उसपे क्लिक करना है।
  5. फिर आपको बहुत से ऑप्शंस मिलेंगे, उनमे से Operative Account को सिलेक्ट करना है।
  6. आपके अकाउंट संबंधित पूरी डिटेल्स आ जाएगी।
  7. अब आपको Actions पर क्लिक करना है।
  8. फिर Account Statement पे क्लिक करना है।
  9. उसके बाद View Mini Statement पे क्लिक करना है।
  10. आपके सामने मिनी स्टेटमेंट आ जाएगा।

FAQs –

यूनियन बैंक में अपना खाता कैसे चेक करें?

यूनियन बैंक खाते का बैलेंस चेक करने के लिए आपको बहुत से तरीके मिलते है। आप 09223008586 नंबर पर कॉल करके अथवा UBAL लिखकर 09223008486 नंबर पर भेज के अपने खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।

यूनियन बैंक का नंबर क्या है?

यूनियन बैंक मे शिकायत दर्ज करने हेतु अथवा कुछ पूछने के लिए आप 1800 22 22 44 पर कॉल कर सकते हैं।

यूनियन बैंक एटिएम से कितना पैसा निकाल सकते हैं?

एटिएम से पैसे निकालने का एक लिमिट होती है। यूनियन बैंक से आप एक दिन मे 25 हजार रुपये निकाल सकते है।

सारांश –

छोटे से इस लेख मे हम ने यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसकी पूरी जानकारी प्राप्त की है। यदि आपने इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ा है तो आपको किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आएगा। फिर भी अगर आपको कुछ परेशानी होती है तो आप नीचे कमेंट मे पूछ सकते हैं, हम उसे सॉल्व करने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपको यह लेख पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि उन्हे भी यूनियन बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले इसके बारे मे पता चल सके। इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए शुक्रिया, आपका दिन शुभ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *